फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नायन में पूर्व डेलिगेट की मौत हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नांगल चौधरी के गांव नायन में 30 वर्षीय पूर्व डेलिगेट यादराम की मौत का मामला सामने आया है। जिसमें शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। पूर्व डेलिगेट यादराम की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिएं निशान खडे़ कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि पहले मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावर पूरी तैयारी के साथ लौटे। बताया जा रहा है कि हमलावर दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए और यादराम को निशाना बनाया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर गाड़ी से कुचला गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सुरेश कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, जिसके बाद आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यादराम गांव में एक शादी के कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली और परिजन मौके पर पहुंचे तो यादराम गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। घायल अवस्था में यादराम को पहले नांगल चौधरी के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोटपूतली रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नायन गांव में हुई वारदात के संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की तत्काल धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया है। पुलिस की ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें