रेलवे ने खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार किया है। यह ट्रेन कनीना खास, गुढ़ा केमला, भोजवास, महेंद्रगढ़, जेरपुर पाली, नांगल डिगरोता और सतनाली सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक (05 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 15.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 20.50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54803, ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी रेलसेवा 25 फरवरी से 01 मार्च तक (05 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन से 04.35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 06.40 बजे आगमन व 07.25 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे रेवाडी पहुंचेगी।