शहर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग व्दारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अनेक होटलों व ढाबों पर छापेमारी की । विभाग की इस कार्रवाई से ढाबों व होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब दर्जन भर से अधिक होटलों व ढाबों पर कमर्शियल सिलिंडर नहीं होने के कारण उन्होंने अपना काम ही बंद कर दिया। कार्रवाई के दौरान टीम कमर्शियल गतिविधियों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की जांच की। विभाग ने अनेक घरेलू गैस सिलिंडर जब्त भी किए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग को लेकर छह टीमें बनाई गई है जो पूरे जिले में कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार जिन होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करते पाए जाएंगे, उनके सिलेंडर तुरंत जब्त किए जाएंगे और संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल फूड सप्लाई विभाग की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार जांच कर रही है और कई प्रतिष्ठानों की चेकिंग जारी है।