नारनौल में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। देर रात से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे तक भी दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारनौल में करीब 17 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन बाद फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना जताई है।