फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नहर में फेंकी गईं मृत मुर्गियां, महामारी फैलने का खतरा; एसडीओ ने जेई को दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

नारनौल ब्रांच नहर में बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां फेंके जाने का रविवार को मामला सामने आया है। विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए महामारी फैलने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार कैनाल गार्ड नरेश द्वारा नारनौल ब्रांच व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए संदेश से पता चला कि नारनौल ब्रांच के किलोमीटर नंबर 22 के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां नहर में फेंक दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ डब्ल्यूएस नंबर-1 नारनौल ने जूनियर इंजीनियर सुनील दत्त को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान की जाए और संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाए। साथ ही इसकी सूचना कार्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नहर में मृत पशु-पक्षी फेंकने से जल प्रदूषण के साथ-साथ संक्रमण और महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें