फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल रेलवे स्टेशन पर सफाई व पौधरोपण अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच नारनौल-अटेली की ओर से रविवार को 'स्वच्छ भारत–स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान' के तहत नारनौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सफाई एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला इकाई महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मंच की ओर से राष्ट्रीय सैनी सभा के सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी और उनकी टीम का स्वागत किया गया। अभियान के दौरान अतिथियों व मंच के सदस्यों ने प्लेटफार्म पर सफाई कर कचरा हटाया तथा पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित रेलवे स्टेशन का संदेश दिया। डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियानों में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। मंच के सफाई पर्यवेक्षक जीतू कोली ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाने की मांग उठाई। वहीं पौधारोपण पर्यवेक्षक विनोद सोनी ने पार्क में सिंचाई और पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई। मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान महेश बखालिया, मनीष कोली, धर्मेंद्र सैनी, विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें