फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल ने अपनी मांगों को लेकर 14वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन नारनौल नगर प्रशासन ने अब तक सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की हैं। वहीं, कर्मचारियों ने अपनी मांगों के बारे में प्रशासन को 14 दिन पहले ही पत्र के माध्यम से अवगत करवा दिया था। लेकिन नारनौल नगर प्रशासन ने कर्मचारियों की एक नहीं सुनी जबकि हरियाणा में लगभग सभी नगर पालिका व परिषदों में एरियर दिया जा चुका है। अब नगर पालिका कर्मचारी संघ 6 अगस्त को काम छोड़ हड़ताल करेंगे। इस आंदोलन प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, राज्य कैशियर महेंद्रसिंह संगेलिया, भूपेंद्र दरोगा, राजू दरोगा, देवानंद, आशु, रोशन, रजनीश, कमल, श्याम सुंदर, दौलत, नीरज, विक्की, विक्रम, महेंद्र चौहान सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें