फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन को लेकर नागरिकों में जोश, अब तक 31 हजार पंजीकरण 9 अगस्त को होगी हाफ मैराथन, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को शहर में होने वाली हाफ मैराथन को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीसी ने बताया कि इस हाफ मैराथन को लेकर नागरिकों में पूरा जोश है। अभी तक 31 हजार से अधिक नागरिकों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया है। डीसी ने कहा कि इस आयोजन को पूरी सादगी और अनुशासन के साथ एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पूरे कार्यक्रम को आम नागरिकों से जोड़ना है। इस मैराथन को पूरी तरह से जनता का अपना कार्यक्रम बनाया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाफ मैराथन रूट की सड़कों की समय पर मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, रूट पर पेयजल व चिकित्सा सहायता केंद्रों की स्थापना और एम्बुलेंस की तैनाती जैसे सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, सामाजिक संस्थाओं और रनर्स क्लबों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए, ताकि युवाओं और आम जनता की उपस्थिति ऐतिहासिक हो। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें