सिहमा खंड के गांव सिलारपुर से दुलोठ को जाने वाले सड़क मार्ग पर बना नहर का पुलिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीण सिलारपुर निवासी कृष्ण कुमार, संजय कुमार, विकास यादव, सुरेंद्र कुमार, विजयपाल, नीरज कुमार, अंकित कुमार, लालाराम, अनिल कुमार तथा दुलोठ जाट निवासी विक्रम सिंह, लालचंद, अर्जुन सिंह, मूलचंद, अमर सिंह, दीपक कुमार, छाजूराम, अशोक कुमार, राजेश कुमार, रामकिशन आदि का कहना है कि दुलोठ जाट के समीप नहरी पुलिया कई दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसको लेकर नहर विभाग को ग्राम पंचायत ने लिखित में शिकायत देकर भी अवगत करवाया था। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।