फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: रक्तदान शिविर में 62 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा, स्वच्छता और समर्पण का पर्व सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला रेड क्रॉस समिति की ओर से आईटीआई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, हरियाणा रेडक्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान जितेंद्र राव, नगर पालिका चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थी। रक्तदान शिविर में 62 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डीसी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाज सेवा है। हर एक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आता है। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव व महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने भी युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल, रेड क्रॉस कार्यालय से डॉ. एसपी सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें