फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नारनौल में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निकाली शव यात्रा, अधिवक्ता से मारपीट का है मामला

नारनौल के जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ न्यायिक परिसर से महावीर चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने शव यात्रा भी निकाली। अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सप्ताहभर पहले भी लघुसचिवालय में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। बार प्रधान संतोख सिंह यादव ने कहा कि अगर अधिवक्ताओं के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि 9 सितंबर को एडवोकेट दिनेश कुमार अपने केस के संदर्भ में पैरवी करने के लिए न्यायालय उपमंडल अधिकारी नारनौल में करीब दो बजे मौजूद थे। इस दौरान न्यायालय के अंदर एक व्यक्ति ने एडवोकेट दिनेश कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जिसके बारे में महाबीर चौकी में भी शिकायत दी गई थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह 24 अप्रैल को एडवोकेट शादीराम जब कोर्ट से अपने घर जा रहा थे तो रास्ते में तीन व्यक्तियों ने रास्ता रोक कर मारपीट व छीना झपटी की। जिस पर भी चार माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें