फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा रही नगर परिषद टीम के जेई और भाजपा नेता के बीच हुई बहस, मामला गर्माया

नारनौल में सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद टीम के जेई और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बीच बहस हो गई। जिसके बाद खुद जेई ने हथौड़ा लेकर दीवार के साथ अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान दाेनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि सुभाष पार्क के पास गली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। जब नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश सैनी के मकान के पास पहुंची तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जेई और रमेश सैनी के बीच काफी बहस भी हुई। इसके बाद जेई ने खुद ही हथौड़ा लेकर तोड़ना शुरू कर दिया। जब भाजपा नेता विरोध कर रहा था तो उसे परिवार के सदस्य अंदर लेकर जाते दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें