फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सरकारी खाद केंद्र पर दो दिन के अवकाश के बाद किसानों को किया खाद वितरित

सरकारी खाद केंद्र पर दो दिन के अवकाश के बाद वीरवार को किसानों को खाद व गेहूं के बीज वितरित किए गए। खाद लेने के लिए खाद केंद्र पर किसानों को लंबी लग गई। किसानों को यूरिया व डीएपी खाद वितरित किए गए है। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि अब किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है कोई परेशानी नहीं होगी। बता दें कि नवंबर व दिसंबर माह में सरसों की फसल में पहली सिंचाई से पहले यूरिया खाद की आवश्कता होती है। यूरिया खाद को लेकर किसानों की खाद को लेकर मारा होनी शुरू हाे गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार अनुमानित 277500 एकड़ में सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसाें बिजाई के करीब एक माह के बाद ही पहली सिंचाई के समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्कता रहेगी। गेहूं बिजाई से पूर्व डीएपी व यूरिया खाद की बिजाई करते हैं। इस समय जिले में करीब छह हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है जो सरसों की पहली सिंचाई के समय पर्याप्त रहेगा। वीरवार को किसानों को 487 यूरिया, 180 डीएपी व 105 गेहूं के बीज के बैग वितरित किए गए है। केंद्र पर 15 यूरिया, 45 डीएपी बैग व 220 गेहूं बीज के बैग केंद्र पर उपलबध है। सरकारी खाद केंद्र पर किसानों के आवश्कता नुसार खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। केंद्र पर 15 यूरिया, 45 डीएपी व 220 बैग गेहूं के बीज के उपलब्ध है। पांच हजार यूरिया बैग की मांग और भेजी हुई है। केंद्र पर उपलब्धता के आधार पर किसानों को खाद का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। -जगराम, प्रबंधक, हैफड महेंद्रगढ़।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें