फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नांगल चौधरी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

नांगल चौधरी-बहरोड़ मोड़ पर स्थित दुर्गा जी ऑटो पार्ट्स की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर डायल 112 और दमकल की गाड़ी मौके पर पंहुची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था जिससे दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हो गया। दुकान मालिक हुक्मसिंह ने बताया कि दुकान में पहले से करीब 3 लाख रुपये का काफी सामान मौजूद था, जबकि दीपावली के पर्व पर लाखों रुपये का नया माल भी मंगवाया था। देर रात लगी इस भीषण आग से एयर टंकी, कंप्रेसर, लिफ्ट, टूल्स सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया। नुकसान का सही आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखे सामान और रखे करीब दस हजार रुपये नकद भी जल गए। उसने बताया कि भाई नरेश कुमार की सभी शैक्षणिक डिग्रियां भी राख में बदल गई। उन्होंने कहा कि सारी जिंदगी की कमाई कुछ ही मिनटों में खाक हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें