अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में केशव पार्क में बलराम कुश्ती दंगल का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें पुरुष और महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल के दौरान 62 किलोग्राम बलराम कुमारी महिला वर्ग, +62 किलोग्राम बलराम केसरी महिला वर्ग, 74 किलोग्राम बलराम कुमार पुरुष वर्ग और +74 किलोग्राम बलराम केसरी पुरुष वर्ग में जोरदार मुकाबले हुए। इसमें 70 पुरुषों और 50 महिला पहलवानों ने दम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम ने महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं को कुल 17 लाख रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। बलराम कुमार (पुरुष 74 किग्रा) में प्रथम फतेहाबाद का चंद्रमोहन, द्वितीय रविंद्र और तृतीय स्थान पर साहिल व नवीन रहे। बलराम केसरी (पुरुष +74 किग्रा) वर्ग में प्रथम स्थान पर दादरी का प्रत्यक्ष, द्वितीय पर दीपक और तृतीय स्थान प्रवीण व सचिन रहे। वहीं बलराम कुमारी (महिला 62 किग्रा) में प्रथम स्थान पर चरखी दादरी की नेहा, द्वितीय पर नीतू तथा तृतीय स्थान पर नेहा शर्मा व पुष्पा रहीं। जबकि बलराम केसरी (महिला +62 किग्रा) वर्ग में प्रथम स्थान पर सोनीपत की काजल रही। द्वितीय मानसी लाठर ने एवं तृतीय स्थान नविता व चंचल ने पाया।