समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा ऐतिहासिक वीर योद्धा राणा सांगा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और तत्काल माफी की मांग की। विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि राणा सांगा देश के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं और उनके बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।