फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अब बीमारी से गोवंशों की नहीं होगी मौत, बनाए जाएंगे अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा अब बीमारी से किसी भी गोवंश को मरने नहीं देंगे। इन गोवंशों के इलाज के लिए मथाना गोशाला परिसर में अत्याधुनिक गो चिकिसाल्य बनाया जाएगा। इससे आसपास के पूरे क्षेत्र को फायदा होगा और यह गोशाला विकास की मिशाल बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गांव मथाना स्थित गोशाला परिसर में चिकित्सालय के भूमि पूजन से पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीएम सैनी ने कहा कि किसी न किसी कारण से गोवंश बीमार हो जाते हैं लेकिन उनके इलाज के लिए ऐसे अस्पताल की बहुत जरूरत थी। इस अस्पताल में टेस्ट से लेकर आईसीयू तक की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि गो माता की सेवा करना हमारे धर्म एवं संस्कृति का हिस्सा रहा है। गोवंशों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है, जिसके चलते पानीपत, हिसार व पंचकुला में गो अभ्यरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शैड, पानी व चारे की व्यवस्था की गई है। यहां तक कि इनके लिए आठ करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। करीब साढ़े छह हजार बेसहारा गोवंश को इन केंद्रों में आश्रय दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोवंशों के लिए गोशालााओं में 200 शैड बनाए जाएंगे। 50 गोशालाओं में शैड बनकर तैयार भी हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें