फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी पहुंचे प्रख्यात शिल्पकार अरूण योगीराज बोले, एक साल में तैयार करेंगे भगवान कृष्ण की प्रतिमा

अयोध्या में विराजमान श्री रामलला की मूर्ति बनाने के लिए प्रख्यात शिल्पकार अरूण योगीराज को यूके व यूएसए से मिले आर्डर भी रोक दिए थे। करीब तीन माह में श्री रामलला की मूर्ति तैयार हो गई थी, जिसके बाद पहले के मिले ऑडर पर काम किया जाने लगा। श्रीराम लला की मूर्ति के बाद अब यह पहला मौका होगा जब धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर में विराजमान होने वाले भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को आकार देंगे। यह स्वरूप भी उसी कृष्ण शिला से तैयार किया जाएगा, जिससे श्रीरामलला की मूर्ति बनाई गई थी। यह कहना है प्रख्यात शिल्पकार अरूण योगीराज का, जो मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचे थे। 18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें यहां विराजमान किए जाने वाले श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को तैयार किए जाने का ऑर्डर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें