फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मास्टर विनोद चौहान बने क्षत्रिय प्रगति मंच के प्रदेश अध्यक्ष

क्षत्रीय प्रगति मंच की आज शनिवार को पुराना बाईपास पर स्थित निजी पैलेस में अहम बैठक हुई जिसमें नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। इसमें मास्टर विनोद चौहान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो वहीं राजेंद्र मखाना को राष्ट्रीय महामंत्री व रामपाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ का विघटन किया गया जिसमें मास्टर योगेंद्र को प्रदेश संयोजक बनाया गया तो वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ में भी डॉक्टर धर्मपाल को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह व अंबाला जिला अध्यक्ष भीम सिंह को बनाया गया। मंच के अध्यक्ष बाबूराम टाया की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंप गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें