फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर, रंजिश का माना जा रहा मामला; नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार

धर्मनगरी में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि रविवार अलसुबह गोलियां की गूंज से उस समय लोग दहल गए जब काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां बरसाई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सनसनी फैल गई। इस हमले में गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस घायल हो गए जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे तो लोगो ने आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने नाले में गिरी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सट्टे के कारोबार या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दोनों युवकों पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें