भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण सनातन धर्म कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक सैनी, पूजा मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन विकास दीप संधू, मनोज पीटीआई मुनीश धीमान अग्रसेन स्कूल विकास और मनप्रीत कौर पूजा मॉडर्न स्कूल भारतीय खेल प्रशिक्षण के सहायक निदेशक बाबू राम रावल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीपीआरओ नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह, पूर्व हॉकी चीफ कोच गुरविंदर सिंह, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर साइकिलिंग कुलदीप सिंह द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया कार्यक्रम का उद्धेश्य फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का है । फिट इंडिया एक पहल है जिसका उद्देश्य भारतीयों को शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र ठाकुर हॉकी कोच, सोहन लाल हॉकी कोच राहुल सांगवान वॉलीबॉल कोच साहिल हॉकी कोच कोमल शर्मा साइकिलिंग कोच पूनम शर्मा जिम्नास्टिक कोच चांद राम एथलेटिक्स कोच स्केटिंग कोच अरुण चौहान समाज सेवी विनोद गर्ग, नरेश कुमार बलराज ग्रेवाल उपस्तिथ रहे।