फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के घरौंडा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने रेस्ट हाउस में की संगठनात्मक बैठक

करनाल के सांसद और केंद्रीय ऊर्जा व आवास मंत्री मनोहर लाल शनिवार सुबह अचानक घरौंडा रेस्ट हाउस पहुंचे। उनके आगमन की कोई पूर्व सूचना कार्यकर्ताओं को नहीं थी। रेस्ट हाउस पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता बृज गुप्ता, जिला उपायुक्त उत्तम सिंह, और केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा मौजूद रहे। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक चली, जिसमें माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में हुई बातचीत का विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के साथ अलग से करीब 25 मिनट तक चर्चा की, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें