करनाल के उधम सिंह चौक पर सड़कों का दो महीने से बुरा हाल है। यहां सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इन गड्ढों के कारण हर रोज दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही इन टूटी सड़कों के कारण शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। कुछ दिन पहले यहां रिक्शा भी पलट गया था। लोगों ने जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की मांग की है।