फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कम उम्र में ही छूटने लगा घुटनों का साथ, नागरिक अस्पताल में आ रही मरीज

कम उम्र में ही घुटनों का साथ छूटने लगा है। करनाल जिला नागरिक अस्पताल में 40 से 45 वर्ष की उम्र में घुटनों और जोड़ों के कार्टिलेज खत्म होने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हालात यह हैं कि जहां पहले 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीज ही फिजियोथेरेपी विभाग में थेरेपी के लिए पहुंचते थे, अब 40–45 वर्ष के लोग भी नियमित रूप से इलाज कराने आ रहे हैं। करनाल जिला नागरिक अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना करीब 50 मरीज थेरेपी के लिए पहुंच रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डी चारू के अनुसार बढ़ता मोटापा, मोबाइल और लैपटॉप पर घंटों बिताया जा रहा समय तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी घुटनों और कंधों पर सीधा और गंभीर असर डाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें