करनाल। कर्ण स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरतीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। इस दाैरान तीन आयु वर्ग अंडर 19, 17 व 14 आयु वर्ग में खिलाड़ियों में सरकारी व निजि स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में नीलोखेड़ी की टीम ने निसिंग की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में निसिंग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नीलोखेड़ी की टीम को मात देकर बराबर की टक्कर दी। इस जीत के बाद खिलाड़ियों का कहना था कि हमनें अंडर 19 की हार का बदला अंडर 17 आयु वर्ग मुकाबले में जीतकर लिया है। अंडर 14 आयु वर्ग के मुकाबले में असंध की टीम ने निसिंग की टीम को करारी शिकस्त देकर उनके जश्न को फीका कर दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि वाॅलीबाॅल कोर्ट में रबड़ मैट के फटे होने के कारण उन्हें ज्यादा दिक्कत रहीं।