अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा रविवार को करनाल पहुंचे और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए देशवासियों से एकजुट होने की अपील की। परिवार को दी सांत्वना, आतंकवाद पर बोले बिट्टा करनाल के सेक्टर-7 में विनय नरवाल के आवास पर पहुंचे एमएस बिट्टा ने शहीद के दादा हवा सिंह, पिता राजेश नरवाल, पत्नी हिमांशी और अन्य परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें। अब समय आ गया है कि हम इजरायल की तरह बनें, सब कुछ छोड़कर मौत का कफन बांध लें और अपने देश की रक्षा करें।