करनाल के इंद्री क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेतों पर जाकर ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा ओलावृष्टि की सूचना तो कल ही मिल गई थी। जिसके बाद सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। गांव में ड्यूटी लगा दी गई ओलावृष्टि थोड़े से क्षेत्र में ही है, इसलिए पटवारी को गांव में भेज कर गिरदावरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत करें दे ताकि गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाए।