फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री हस्तक्षेप कर पंजाब हरियाणा जल विवाद को सुलझाएं: सुनैना चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल करनाल द्वारा आज प्रदेश के जल हितों की रक्षा के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त महोदय को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला प्रभारी श्रीमती सुनैना चौटाला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरजीत पहलवान ने की। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुनैना चौटाला ने कहा कि 1976 में जो जल संधि के तहत हरियाणा प्रदेश को 3.5 मिलियन एकड़ फीट निर्धारित हुआ और 1981 में त्रिपक्षीय समझौते में भी अनुमोदित किया गया। इस अधिसूचना को लागू करने और हरियाणा को उसका जल अधिकार दिलाने हेतु सतलुज यमुना लिंक एसवाईएल नहर का निर्माण प्रस्तावित हुआ था। किन्तु यह कार्य अभी भी अधूरा छोड़ दिया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2002, 2004 एवं 2016 में स्पष्ट आदेश पारित किए जाने के बावजूद भी पंजाब सरकार ने इसकी अनुपालना नहीं की। जिसके फलस्वरूप हरियाणा को अपने हिस्से के पानी की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें