फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बाज 11 ने 18 रन से जीता मुकाबला, बल्लेबाज यशवीर लाठर ने 37 गेंदों पर बनाए 101 रन

राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी की और से कोर प्रेत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसे कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच का आयोजन किया गया जिसमें पहला मैच बाज 11 और भारत यूनिटी 11 के बीच मैच खेला गया और दूसरा मैच रॉयल क्लब और एमबरक 11 के बीच खेला गया। पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाज 11 ने 20 ओवर ने आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत युनिटी 11 की टीम 16.5 ओवर मे 97 रन पर ऑल आउट हो गई। बाज 11 की टीम के गेंदबाज मिकी ने 3.5 ओवर 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं, दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राॅलय क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबरक 11 की टीम 20 ओवर सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बना पाई और ऑल आउट हो गई। एमबरक 11 टीक के बल्लेबाज यशवीर लाठर ने 37 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जीता पाए। वहीं राॅलय क्लब टीम के गेंदबाज अमित ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें