फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: हरियाणा महिला कबड्डी टीम ने पंजाब को 21-13 से हराया, दो दिवसीय कबड्डी खेल महाकुंभ का हुआ समापन

शामगढ़ गांव के खेल स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय कबड्डी खेल महाकुंभ का समापन हुआ। कबड्डी का पहला मुकाबला अलेवा और सोगंल के बीच खेला गया। जिसमें अलेवा ने सोंगल को 18-10 से हरा कर जीत अपने नाम की। वहीं महिलाओं के कबड्डी मुकाबले में हरियाणा और पंजाब का मुकाबला हुआ। जिसे हरियाणा की टीम ने 21-13 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। देयोरा और मोरखी के मुकाबले में देयोरा ने 22-07 से मैच अपने नाम किया। कबड्डी के मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक आए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव शामगढ़ के पूर्व सरपंच दिलराज शामगढ़ व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरजीत शामगढ़ ने किया। पूर्व सरपंच दिलराज शामगढ़ ने कहा कि कबड्डी हमारी मिट्टी से जुड़ा खेल है और ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस कबड्डी महाकुंभ में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, उन खिलाड़ियों को मौके पर ही 2100 का नकद इनाम दिया गया और हरियाणा महिला टीम को रुपये की माला पहना कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें