फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल के गांव अमुपुर पहुंचे हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

हरियाणा के करनाल के निसिंग खंड के गांव अमुपुर में ग्राम पंचायत विशेष सम्मान समारोह में हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में सबका साथ, सबका विकास ,सबका प्रयास व सबके विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर सरकार ने नितियां बनाकर देश व प्रदेश में कार्य कर रही है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति हर व्यक्ति का विकास हो विकास, हर गरीब व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ते हुए, सबका विकास करना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को शक्तिशाली के साथ साथ विश्वगुरू बनाने में लगे हुए है। भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य देश व प्रदेश में पूरी ईमानदारी एवं समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है।भाजपा सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के मैरिट के आधार पर बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाअओं को नौकरियां देकर क्षेत्रवाद व भाई भतीजावाद की प्रथा को खत्म करने का काम किया है।सम्मान समारोह में ग्राम सरपंच युद्धवीर सिंह, बोबी राणा व विक्रम राणा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक भगवानदास कबीर पंथी ,असंध विधायक योगेंद्र राणा व पूर्व ओएसडी अमेंद्र सिंह का फूल मांलाओं व शाल भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें