फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में तीन अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम

आगामी तीन अगस्त को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी अंजलि चौधरी ने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं कार्यक्रम के दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। जब हमारा युवा नशा मुक्त और स्वस्थ रहेगा, तभी हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेंगे। तीन अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संदेश देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को एक जन-आंदोलन से जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट्स एंड गाइड्स, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें