असंध क्षेत्र के सालवन गांव में वीरवार को राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित किया गया जिसमें सीएम सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान और धैर्य का जीवंत प्रतीक है सदियों से युवा उनसे प्रेरणा लेते रहे हैं उन्होंने जीवन भर कठिन संघर्ष किया लेकिन कभी भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। इस मौक पर मुख्यमंत्री ने सालवन गांव में ट्रेन के दोनों किनारो को पक्का करने के साथ कई घोषणाएं की।