फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मांगों को लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च, करनाल में जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मांगों को लेकर ताऊ देवी लाल चौक से लेकर जिला सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गांव सोहाना के समीप निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस लेन न बनाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना पिछले लगभग एक महीने से लगातार जारी है। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन करनाल एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकार आंदोलन को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें