आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर संगठन के तत्वावधान में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मनीषा मौत मामले में विरोध प्रदर्शन किया। इन महिला कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 के आवारा पार्क पर पहले बैठक की इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर धरना दिया। वहीं, उपायुक्त के नाम तहसीलदार को अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।