करनाल के स्टौंडी गांव के 22 वर्ष के युवक कुशल की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद उसका शव कल्पना चावला के शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कुशल के परिजनों ने बताया कि वह सुबह किसी काम से जा रहा था और इस दौरान खेत में से एक ट्रैक्टर चालक बिना आगे पीछे देख अपना ट्रैक्टर बीच रोड पर निकाल देता है और दूसरी तरफ से जा रहे कुशल की बाइक ट्रैक्टर से टकरा जाती है इसके बाद कोई कुशल को अस्पताल नहीं पहुंचता और देरी से इलाज मिलने के कारण उसकी मौत हो जाती है।