जिले में पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार शाम के समय बारिश होने से राहत मिली। जिले के कई क्षेत्रों में मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान फिर से 37 डिग्री के करीब पहुंचा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के पास दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।