फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के सीवन में किराना स्टोर की दुकान में लगी आग, जानमाल का नुकसान नहीं

नगर के फिरोजपुर रोड पर एक किरयाना स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद समय रहते स्थानीय दुकानदारों और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और एक बड़ी क्षति से बचाव हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि वीरवार सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने रिंकू किरयाणा स्टोर से धुआं निकलते देखा। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। संयोगवश, नगर में इन दिनों गेहूं के सीजन को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहले से ही स्थायी रूप से तैनात थी, जिससे टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो यह आग आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और नुकसान की मात्रा कहीं अधिक हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें