भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पंजाब सरकार द्वारा पानी रोके जाने पर हरियाणा सरकार की ओर से चुप्पी साधने के अभय चौटाला के बयान पर पलटवार किया है। बड़ौली ने कहा कि अभय सिंह चौटाला हमेशा राजनीतिक ख्यालों में रहते हैं। वह इस तरह की राजनीति की बयान बाजी करते रहते हैं। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और गति के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। मोहन लाल बडौली रविवार को कैथल में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी न कभी रुका है और मैं कभी रुकेगा पानी पर सबका अधिकार है। पंजाब के साथ वह जल समझौता कोई आज का नहीं है। पंजाब हरियाणा और हिमाचल जब अलग-अलग हुए थे। उसे समय यह समझौता हुआ था। यह प्राकृतिक जल स्रोत है। इस पर सभी का अधिकार है। बीबीएमबी स्वतंत्र बोर्ड है। जो जल पानी के बंटवारे का काम करता है। पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी हरियाणा पर जमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी का आचमन कर पानी पीकर दिखाया था। यह एक राजनीतिक स्टंट है। जिसे हरियाणा और पंजाब की जनता अच्छी तरह जानती है। भाजपा सरकार की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई बीजेपी का एजेंडा नहीं है। यह राष्ट्र का एजेंडा है। सभी पंचायतें और संस्थाएं राष्ट्रपति महोदय को इसके पक्ष में अपने प्रस्ताव भेज रही हैं। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई है। उसने रिपोर्ट दी है कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश में विकास के बहुत अधिक काम हो सकते हैं। देश में 1962 तक भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। कुछ कारणों से यह जो व्यवस्था खराब हुई है उसे ठीक करने की जरूरत है। यह पूरे राष्ट्र का एजेंडा है कि जो पैसा अलग-अलग चुनाव करवाने से खर्च होता है, उसे बचाया जाए और विकास के कामों में लगाया जाए।