कैथल में दशहरा पर्व के दिन गांव मूंदड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे के तहत मूंदड़ी से गुजर रही सिरसा ब्रांच नहर में एक कार अनियंत्रित हो कर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में सवार लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई है।