जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है।