फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहीद हवलदार विद्या प्रकाश को दी गई श्रद्धांजलि

घसो कलां में बुधवार को शहीद हवलदार विद्या प्रकाश शर्मा के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें भारतीय सेना की यूनिट से आए जवानों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया और उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आर्मी जवान, हरियाणा पुलिस अधिकारी, ग्रामीण और समाजसेवी बड़ी संख्या में पहुंचे। हवलदार विद्या प्रकाश शर्मा ने 17 जुलाई 1981 को भारतीय सेना में भर्ती होकर सेवा शुरू की थी। वह बेहद कर्मठ, ईमानदार और मेहनती सैनिक थे। देश के विभिन्न राज्यों में सेवा देने के बाद, उन्होंने 14 साल, एक महीना और तीन दिन तक भारतीय सेना की जिम्मेदारी निभाई। लेकिन 20 अगस्त 1995 को उनकी बटालियन किसी कार्य से जा रही थी। उस समय वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की भयंकर भिड़ंत हो गई थी। यह दुर्घटना भारतीय रेल इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक मानी जाती है। इस हादसे में एक हजार के लगभग लोग मारे गए थे और सेना के 68 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों में हवलदार विद्या प्रकाश शर्मा भी शामिल थे। लांस नायक राहुल ने कहा कि विद्या प्रकाश शर्मा जैसे सिपाही सेना की शान है। आज वह स्व. हवलदार विद्या प्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव आए हैं। उन्होंने देश की सेवा करते हुए शहादत दी थी। ऐसे कर्मठ और ईमानदार सिपाही सेना की शान होते हैं। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें