फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रेलवे अधिकारियों ने बिजली बचाने के लिए किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 04:06 PM IST

रेलवे जंक्शन स्थित पावर हाउस में बुधवार को विद्युत संरक्षण सप्ताह मनाया गया। संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ दिल्ली मंडल के सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मोनू धनखड़ ने किया। विद्युत संरक्षण सप्ताह 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और कॉलोनी वासियों को बिजली बचाने तथा सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। पावर हाउस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रम भी किया। उन्होंने बैनर के माध्यम से कॉलोनी के लोगों को बिजली बचाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश चोपड़ा ने कर्मचारियों को बिजली बचाने के लिए आग्रह किया तथा इसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम बिजली बचाएंगे तो अगली पीढ़ी हमारे कार्य को याद रखेगी। वहीं, हमें आर्थिक नुकसान होने से भी बचेगा। इस अवसर पर गोपाल, वीरेंद्र, बलजीत, प्रवीन, अंजू, पूनम, रूबी, अंजू कौशिक, तपन मंडल, हरिश, जसमेर, कुलदीप, सन्नी, संतोष कुमार, दीपक, पवन, कुलबीर और मंजीत मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें