फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में पटवारियों का धरना जारी, नए पोर्टल की खामियों पर जताया रोष

Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 01:31 PM IST

राजस्व विभाग के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण की अव्यवहारिक प्रक्रिया के विरोध में राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पटवारी और कानूनगो पटवार भवन में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरने के कारण जिले में राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित होने से आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले सप्ताह वीरवार से पटवारियों के आंदोलन के कारण इंतकाल और डोमिसाइल पर हस्ताक्षर करवाने के लिए उन्हें पटवार भवन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जरूरी दस्तावेजों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। जिला प्रधान सर्वेश पटवारी, सचिव विकास पटवारी और राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी पटवारी ने बताया कि जमाबंदी और इंतकाल के लिए शुरू किए गए नए पोर्टल में रिकॉर्ड संबंधी अनियमितताओं के साथ तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे कर्मचारियों के साथ आमजन को भी परेशानी हो रही है। राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी पटवारी ने कहा कि ई-गिरदावरी के साथ डिजिटल फसल सर्वेक्षण भी कराया जाना है, लेकिन कर्मचारियों को टैब उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। एसोसिएशन ने नए पोर्टल की खामियां दूर करने, ऑटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने पर आईटी विभाग की कानूनी जिम्मेदारी तय करने, तहसीलों में कंप्यूटर सिस्टम और सर्वेक्षण के लिए टैब उपलब्ध कराने तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण निजी एजेंसी से कराने की मांग की। आंदोलन के चलते जिलेभर में इंतकाल, डोमिसाइल और गिरदावरी का काम प्रभावित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें