उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने सरकार द्वारा सात गोशालाओं को पौने चार करोड़ की राशि वितरित की है। उन्होंने सभी से अपली करते हुए कहा कि हर व्यक्ति धर्म के इस काम में अपनी आहूति डाले और गाय माता की सेवा करें। सभी बुजुर्गों, युवाओं से आह्वान करता हूं कि बच्चों को संस्कार दे। संस्कार में गाय माता की सेवा को प्रमुखता से रखे। निरंतर हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। विकसित उचाना के सपने को सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में पूरा करने का काम करेंगे।