फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में जुलाना की अनाजमंडी से गेहूं का उठान नही हाेने पर आढ़तियों ने जड़ा मंडी गेट को ताला

कस्बे की अनाजमंडी में गेहूं की फसल का उठान नही होने के कारण आढ़तियों ने मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। वीरवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार के नेत्तृत्व में आढ़ती एकत्रित हुए। आढ़तियों ने मंडी के चारों गेटों पर ताला जड़ दिया और मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आढ़तियों की मांग है कि उठान के काम में तेजी लाई जाए। बार बार गुहार लगाने पर भी उठान के काम में तेजी नही लाई जा रही है। आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। मंडी में अब तक 9 लाख 97 हजार 888 किवंटल की आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक 1 लाख 13 हजार 411 किवंटल गेहूं का उठान नही हो पाया है। ऐसे में किसानों की 27 करोड़ 50 लाख 21 हजार 675 रूपये की पेमेंट नही हो पाई है जिससे किसानों को आढ़तियों के पास चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें