फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में नवदीप स्टेडियम में हरियाणा राज्य हॉकी चैंपियनशिप का भव्य आगाज

शहर के नवदीप स्टेडियम में 9वीं सब जूनियर, 19वीं जूनियर मेन और पहली मास्टर्स हरियाणा राज्य हॉकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 से 28 जनवरी तक चलेगी, जिसे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन से ही मैदान पर युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिल रही है। मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमी राजीव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में जींद और कुरुक्षेत्र की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में जींद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र को 3–1 के अंतर से पराजित किया। इसके बाद खेले गए दूसरे सब जूनियर मुकाबले में सोनीपत और कैथल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें सोनीपत ने सधी हुई रणनीति और मजबूत खेल के दम पर कैथल को 3–0 से हराकर जीत दर्ज की। जूनियर मेन वर्ग में सोनीपत और भिवानी की टीमें आमने-सामने आईं। इस मुकाबले में सोनीपत ने शानदार तालमेल और तेज आक्रमण के जरिए चार गोल दागते हुए जीत अपने नाम की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें