फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में खेत में पानी देने गए किसान की संदिग्ध मौत

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ के खेतों में पानी देने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल मं पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। ढाठरथ निवासी 58 वर्षीय सतपाल वीरवार सुबह खेत में फसलों को पानी देने गया था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसका पौत्र अभी खेत में पहुंचा और उसके दादा को संभाला, जो कि वह बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मौत कैसे हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें