फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में स्थायी कुलपति बनने पर डॉ. रामपाल सैनी का भव्य सम्मान, काफिले के साथ पहुंचे कार्यालय

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में शुक्रवार को नवनियुक्त स्थायी कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने डॉ. सैनी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. रामपाल सैनी के स्थायी कुलपति नियुक्त होने की घोषणा के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान उन्हें काफिले के साथ विश्वविद्यालय कार्यालय तक लाया गया। रास्ते भर उनका फूल-मालाओं और अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे डॉ. सैनी का स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें