फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के गोसाईं खेड़ा गांव के पास बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल, पीजीआई रैफर

नेशनल हाईवे 352 पर गोसाई खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस ने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक बेहोश होने के कारण अभी तक दोनों की पहचान नही हो पाई है। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोसाई खेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक बेहोश होने के कारण अभी तक दोनों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -धर्मबीर सिंह, गतौली चौंकी इंचार्ज।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें